वाराणसी डीआरएम ने किया कछवा रोड स्टेशन का निरीक्षण; यात्री सुविधाओं और संरक्षा मानकों को परखा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी: मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन ने बनारस–प्रयागराज रामबाग रेलखंड पर स्थित कछवा रोड स्टेशन का यात्री सुविधा एवं संरक्षा की दृष्टि से सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पैनल, रिले रूम, आईपीएस (IPS) रूम, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म और फुट ओवर ब्रिज (FOB) का विस्तृत जायजा लिया । उन्होंने अधिकारियों को यात्री सुविधाओं को बेहतर करने तथा उपकरणों के उचित रख-रखाव के कड़े निर्देश दिए ।

डीआरएम ने स्टेशन यार्ड में स्थित समपार संख्या-21C (लेवल क्रॉसिंग) का भी निरीक्षण किया वहां तैनात गेटमैन अमरेश कुमार यादव से बातचीत कर उन्होंने संरक्षा नियमों के ज्ञान की परख की और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा ।

इसके साथ ही, जैन ने कछवा रोड स्थित कर्षण उपकेंद्र (TSS) का तकनीकी निरीक्षण किया । उन्होंने ट्रांसफॉर्मर, सर्किट ब्रेकर, कंट्रोल पैनल, बैटरी बैंक और अर्थिंग व्यवस्था को बारीकी से जांचा और संबंधित रजिस्टरों की समीक्षा की । डीआरएम ने विद्युत उपकरणों की नियमित जांच, अभिलेखों को अद्यतन (अपडेट) रखने तथा संरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ।

Related Articles

Back to top button