मनरेगा मैन डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह जी की जयंती पर राजद कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई


अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी , पटना। राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक सदस्य, समाजवादी नेता, मनरेगा मैन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह जी की जयंती राजद के राज्य कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर मनायी गयी। इस अवसर पर अपने संबोधन में मंगनी लाल मंडल ने कहा कि रघुवंश बाबू हमेशा गरीबों, मजदूरों के सामाजिक उत्थान के प्रति सोच रखे और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और अधिकार दिलाने के प्रति हमेशा सजग रहे।

इनके इसी सोच का परिणाम है कि मनरेगा के माध्यम से गांव में रहने वाले खेतिहर मजदूरों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया गया। रघुवंश बाबू ने हमेशा इन वर्गों के प्रति अपनी चिंता रखी और इनके लिए जो कार्य किया है वो हमेशा याद रखा जायेगा। आज भी गरीब, मजदूर, किसान और कार्यकर्ताओं के सम्मान के प्रति ये प्रेरणास्त्रोत रहे हैं।

एयर मार्शल तरुण चौधरी ने केंद्रीय वायु कमान के वायु अधिकारी कमान-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, बल्ली यादव, हरेंद्र कुशवाहा, भाई अरुण कुमार, निर्भय अंबेडकर, प्रमोद कुमार राम, संजय यादव, देवकिशुन ठाकुर, राजेश पाल, दिलीप कुमार सिंह, श्रीमती रीना चौधरी, अशोक कुमार यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी , गणेश कुमार यादव, संजय यादव, विमल राय, चंदेश्वर प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।

Related Articles

Back to top button