पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के विभिन्न रेलखण्ड पर निरन्तर टिकट जांच अभियान संचालित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल विभिन्न रेलखण्ड पर निरन्तर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार 30 अप्रैल, 2026 को वाराणसी मंडल के सीवान,एकमा, छपरा स्टेशन को आधार बनाकर सीवान-छपरा रेल खण्ड पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उक्त रेल खण्ड पर चलने वाली 75103 छपरा-सीवान सवारी गाड़ी, गाड़ी संख्या 75204 सीवान-छपरा डेमू सवारी गाड़ी सहित विभिन्न सवारी गाड़ियों में किलाबन्दी कर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस टिकट जांच अभियान टीम के टिकट जाँच दल में मंडल वाणिज्य निरीक्षक/सीवान प्रणव प्रभाकर एवं सईद अख्तर ( ICP छपरा) सहित कुल 07 टिकट जाँच कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवान के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 122 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे रेल राजस्व के रूप में रु 32930 (बत्तीस हजार नौ सौ तीस रूपये) जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया ।

उक्त सघन टिकट जाँच अभियान के दौरान उक्त रेल खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान रेल नियमों का पालन करें और अपना उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें एवं ट्रेनों एवं स्टेशनों पर स्वच्छता बनायें रखे।

Related Articles

Back to top button