पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में सेवानिवृत कर्मचारियों के रिक्त हुए पदों पर 15 पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता द्वारा मंडल वित्त प्रबंधक सचिन श्रीवास्तव की उपस्थिति में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ स्थित बहुउद्देशीय हॉल में समापक भुगतान कार्यक्रम के अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्थान पर रिक्त हुए पदों के विरुद्ध 15 पात्र कार्यरत कर्मचारियों को तत्काल पदोन्नति आदेश प्रदान किए गए। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने शीघ्र पदोन्नति का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान 35 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापक भुगतान संबंधी प्रपत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के रेलवे के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं अतुलनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सुखद जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी तथा मंडल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button