डीआरएम लखनऊ द्वारा चारबाग स्टेशन पर आरएलडीए द्वारा निर्मित एयर कॉनकोर्स कार्य का गहन निरीक्षण

अशोक यादव, लखनऊ : मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा द्वारा शनिवार 23 मई 2026 को लखनऊ स्टेशन (चारबाग) पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) द्वारा कराए जा रहे एयर कॉनकोर्स निर्माण कार्य का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या 1 तथा प्लेटफॉर्म संख्या 6 एवं 7 पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने पर विशेष बल दिया।

डीआरएम ने कहा कि एयर कॉनकोर्स निर्माण पूर्ण होने के पश्चात यात्रियों को आधुनिक एवं सुगम यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्टेशन पर आवागमन और भी अधिक सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक हो जाएगा। निरीक्षण के समय स्टेशन निदेशक लखनऊ गौरव दीक्षित सहित संबंधित शाखाओं के अधिकारी एवं आरएलडीए, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button