
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में सोमवार अपर मंडल रेल प्रबंधक, मनोज कुमार ने वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह की उपस्थिति में मंडल रेल प्रबंधक सभागार में माह अगस्त, 2026 में सेवानिवृत्त हुए 05 रेल कर्मचारियों चन्दन सिंह देउपा, ट्रैकमेंटेनर/लालकुआं, सतीस, कांटावाला/बरेली सिटी, कुशुमा देवी, कांटावाजा/खटीमा, कैलाश चन्द्र मीना, स्टेशन अधीक्षक/अगसौली, रामऔतार एच.के.ऐ. /इज्जतनगर को समापक राशि का भुगतान परिपत्र, मेडिकल कार्ड सहित सेवानिवृत्ति के अन्य दस्तावेज प्रदान किए तथा उन्होंने सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों के दीर्घ आयु, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार इज्जतनगर मंडल पर एक नयी पहल के अंतर्गत सेवानिवृत्ति के कारण हो रही रिक्तियों पर उसी तिथि को प्रस्तावित कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की जाती है। इस माह में मकरूफ अहमद, कांटावाला/चमरउआ एवं उदयकांत, कांटावाला/मन्धाना आदि को पदोन्नति प्रदान की गई।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. मनोहर कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विजय कुमार यादव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/ द्वितीय विपिन यादव, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक डाॅ. राकेश कुमार भारती, मंडल कार्मिक अधिकारी आनन्द कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी शिशु ओम दीक्षित सहित यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्य कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
