
कार और दोपहिया वाहन खरीदने वालों को मिलेगी राहत, नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों के लिए 100 प्रतिशत तक फंडिंग की सुविधा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नागपुर : एक्सिस बैंक ने कार और दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए नई डिजिटल ऑटो लोन सुविधा शुरू की है। इसके तहत पात्र ग्राहकों को महज 30 मिनट में लोन की राशि सीधे खाते में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इस सुविधा का उद्देश्य वाहन फाइनेंस की प्रक्रिया को सरल, तेज और पूरी तरह डिजिटल बनाना है।
बैंक की यह सुविधा मौजूदा ग्राहकों के साथ नए ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होगी। इसके तहत वाहन की कीमत का 100 प्रतिशत तक फाइनेंस कराने का विकल्प दिया जा रहा है। ग्राहक अपनी पसंद का कोई भी ब्रांड या मॉडल चुनकर डिजिटल माध्यम से लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया में लोन ऑफर स्वीकार करने, डीलर चुनने, केवाईसी और लोन वितरण जैसे चरण शामिल हैं।
नई सुविधा के तहत ग्राहकों को लंबी कागजी प्रक्रिया और बैंक या डीलर के कई चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। आवेदन से लेकर लोन वितरण तक की प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी की जा सकेगी।
इस पहल के साथ बैंक ने त्योहारी सीजन के लिए ‘जैसे ही मन बनाएंगे, लोन पाएंगे’ अभियान भी शुरू किया है। इसके जरिए ग्राहकों को वाहन खरीदने के फैसले के तुरंत बाद फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराने का संदेश दिया जा रहा है। अभियान में कार और दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग विज्ञापन फिल्में तैयार की गई हैं, जिनका प्रचार डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है।
एक्सिस बैंक के ग्रुप हेड-व्हील्स हेमंत नागपाल ने कहा कि ग्राहक अब तेज और सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं चाहते हैं। नई सुविधा से ग्राहकों को निर्बाध डिजिटल अनुभव मिलेगा और डीलरों को भी भुगतान जल्दी प्राप्त हो सकेगा।
बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनूप मनोहर ने बताया कि अभियान के जरिए ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं और त्योहारी खरीदारी के उत्साह को दर्शाया गया है। इस अभियान की परिकल्पना एआई आधारित क्रिएटिव एजेंसी आउटब्रेकर ने तैयार की है।

