महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे पंकज शर्मा ने रेवाड़ी – रींगस – जयपुर रेल खंड का निरीक्षण किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने बुधवार 19 अगस्त 2026 को जयपुर मंडल के रेवाड़ी-रींगस-जयपुर रेल खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस खंड पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए जा रहें रेवाड़ी, नारनौल और नीम का थाना स्टेशनों पर किए जा रहें कार्यों, रेवाड़ी-नारनौल रेल खंड के दोहरीकरण, यात्री सुविधाओं, संरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया।

महाप्रबंधक शर्मा ने निरीक्षण के दौरान रेवाड़ी-रींगस-जयपुर रेल मार्ग पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किए जा रहें रेवाड़ी, नारनौल और नीम का थाना स्टेशनों पर किए जा रहें कार्यों कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा कार्यों को समयानुसार पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

महाप्रबंधक शर्मा ने रेवाड़ी स्टेशन पर केंद्रीय क्रू लॉबी,रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) टॉवर, एकीकृत रनिंग रूम तथा उप मंडल चिकित्सालय का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से संवाद कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा संरक्षा और परिचालन में और अधिक बेहतर कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

पंकज शर्मा ने नारनौल, अटेली और ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर भी आधारभूत यात्री सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा विकसित की जा रही सुविधाओं को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान शर्मा ने संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए रेलकर्मियों के साथ संवाद किया तथा उन्हें और बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पंकज शर्मा ने रेवाड़ी-नारनौल रेल खंड के दोहरीकरण का भी निरीक्षण किया तथा लक्षित समयानुसार पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए। ढेहर का बालाजी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रस्तावित द्वितीय प्रवेश की जानकारी ली एवं स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं को बेहतर करने के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए।

रेवाड़ी-रींगस-जयपुर रेल खंड के निरीक्षण के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे के विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक-जयपुर सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button