गठबंधन की मजबूती ही भाजपा को हराने का सबसे बड़ा हथियार: चौधरी सुनील सिंह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित INDIA गठबंधन के सभी सहयोगी दलों से गठबंधन धर्म का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल सभी दलों को एक-दूसरे की राजनीतिक ताकत, भूमिका और सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। आपसी तालमेल और सहयोग के बिना गठबंधन को मजबूत बनाना संभव नहीं है।

चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि किसी भी गठबंधन की सफलता उसके सहयोगी दलों के बीच आपसी विश्वास, सम्मान और समन्वय पर निर्भर करती है। यदि बड़े दल छोटे सहयोगियों को साथ लेकर नहीं चलेंगे और उनकी राजनीतिक हैसियत का सम्मान नहीं करेंगे तो इसका नुकसान पूरे गठबंधन को उठाना पड़ सकता है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां क्या हुआ, यह किसी से छिपा नहीं है। इससे सभी राजनीतिक दलों को सबक लेने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों का एकजुट रहना बेहद जरूरी है। आपसी मतभेदों को किनारे रखकर सभी दलों को साझा रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहिए। गठबंधन की मजबूती और सहयोगी दलों के बीच एकजुटता ही भाजपा को हराने का सबसे बड़ा हथियार है।

Related Articles

Back to top button