अंबेडकर नगर पहुंचे भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के सह-समन्वयक मिथलेश त्रिपाठी; कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

दीपेन्द्र दुबे, अंबेडकर नगर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी को ‘प्रकोष्ठ संकुल’ का सह-समन्वयक मनोनीत किए जाने के बाद गृह जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य अभिनंदन किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग-161 (पूर्वांचल) पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए भाजपा पदाधिकारियों, युवा साथियों, समर्थकों और मातृशक्ति ने ढोल-नगाड़ों व पुष्पवर्षा के साथ नवनियुक्त सह-समन्वयक का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के इस अभूतपूर्व उत्साह से अभिभूत होकर मिथलेश त्रिपाठी ने सभी का हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि संगठन के प्रति हर एक निष्ठावान कार्यकर्ता के परिश्रम का परिणाम है। नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरते हुए संगठन की मजबूती और लोक-कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

अंबेडकर नगर पहुँचने के उपरांत मिथलेश त्रिपाठी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने त्रिपाठी को बधाई देते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button