
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए मनोरंजन का बड़ा धमाका होने जा रहा है। सोनी मैक्स (Sony MAX) पर सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु की ब्लॉकबस्टर एक्शन-कॉमेडी एंटरटेनर ‘माँ इंति बंगारम’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को रात 8 बजे होने जा रहा है। पारिवारिक भावनाओं और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
फिल्म की कहानी एक बहू ‘स्वर्णा’ (सामंथा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आम घरेलू जिम्मेदारियों के बीच रहती है। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब संकट के समय उसके भीतर का अप्रत्याशित एक्शन अवतार सामने आता है। यह फिल्म घरेलू जिंदगी और अदम्य शक्ति के विरोधाभास को हास्य व रोमांच के साथ पेश कर रूढ़िवादी धारणाओं को चुनौती देती है।
सोनी मैक्स की बिजनेस हेड देविका प्रभु ने प्रीमियर पर उत्साह जताते हुए कहा कि आजकल दर्शक भाषा की सीमाओं को तोड़कर नई कहानियों को अपना रहे हैं। यह फिल्म हिंदी भाषी परिवारों के लिए एक शानदार और मनोरंजक साझा अनुभव साबित होगी।