
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में कार्यरत सहायक वित्त सलाहकार रमेश प्रसाद गुप्ता एवं छह अन्य कर्मचारी सहित जबलपुर, भोपाल, कोटा मण्डलों एवं दोनों कारखानों के कुल 172 रेलकर्मी मंगलवार 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए। जिसमें मुख्यालय से 1 अधिकारी एवं 6 कर्मचारी, जबलपुर मंडल से 2 अधिकारी एवं 37 कर्मचारी, भोपाल मण्डल से 1 अधिकारी एवं 44 कर्मचारी, भोपाल कारखाना से 2 अधिकारी एवं 15 कर्मचारी, कोटा मण्डल में 2 अधिकारी एवं 51 कर्मचारी, कोटा कारखाना से 1 अधिकारी एवं 8 कर्मचारी, कोटा निर्माण से 1 अधिकारी एवं 1 कर्मचारी शामिल हैं।
पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में माह के अंतिम कार्य दिवस 30 जून 2026 को अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस डी पाटीदार, प्रधान वित्त सलाहकार सुधीर कुमार एवं मुख्य विद्युत् इंजीनियर (सामान्य) जगराम मीणा ने एक अधिकारी एवं छह कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज प्रदान किये। सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन की ओर से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनायें दी गईं।
सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (एच आर डी) संजय कुमार सिन्हा सहित कार्मिक विभाग के अन्य अधिकारी तथा मुख्य कल्याण निरीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्याक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी (प्रशानिक) शैलेन्द्र सिंह गौर द्वारा सुचारु रूप से किया गया।
इस अवसर पर तीनों मण्डलों एवं कारखानों पर सेवानिवृत्त हो रहे सभी रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाए दी गईं।
