महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र के महानिदेशक के साथ की उच्चस्तरीय बैठक

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर। रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र, नई दिल्ली के महानिदेशक सत्य कुमार ने मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे पंकज शर्मा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान रेलवे की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीक-सक्षम बनाने के उद्देश्य से विकसित किए जा रहे विभिन्न सॉफ्टवेयर, डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा भविष्य की आईटी पहलों पर विस्तृत चर्चा की गई। महानिदेशक सत्य कुमार ने CRIS द्वारा विकसित विभिन्न अनुप्रयोगों में किए जा रहे सुधारों, नई सुविधाओं तथा रेलवे के डिजिटल परिवर्तन को गति देने के लिए किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी।बैठक में विभिन्न विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागों की परिचालन एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप सॉफ्टवेयर में सुधार, नई सुविधाओं तथा प्रक्रियाओं को और अधिक सरल एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए। इन सुझावों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने CRIS द्वारा किए जा रही अच्छी पहल की सराहना करते हुए अधिकारियों और सुपरवाइजर के लिए नए डैशबोर्ड तथा मॉनिटरिंग मेकैनिज्म विकसित करने पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button