
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : सनी देओल की दमदार ‘ढाई किलो का हाथ’ वाली परफॉर्मेंस देखने के लिए तैयार हो जाइए इस शनिवार, 27 जून, शाम 7:30 बजे। फ़िल्म ‘जाट’ आ रही है अनमोल सिनेमा पर पहली बार।
ये सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि उस इंसान की कहानी है जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान तक खतरे में डाल देता है। सनी देओल का किरदार सच्चा, निडर और मददगार है, जो हर बड़ी से बड़ी मुश्किल से टकराने को तैयार रहता है ताकि देशवासियों की हिफ़ाज़त कर सके।
इस फिल्म में सनी देओल ने अपने ज्यादातर एक्शन सीन खुद किए हैं, और हर सीन में उनका असली जोश नज़र आता है। वो एक बार फिर से याद दिलाते हैं कि क्यों उन्हें बॉलीवुड का सबसे वजनदार हीरो कहा जाता है।
गोपीचंद मलिनेनी द्वारा निर्देशित ‘जाट’ उनका बॉलीवुड डेब्यू है, जिसमें जबरदस्त एक्शन के साथ एक भावनात्मक कहानी को बखूबी पेश किया गया है। ड्रामा, ताकतवर अभिनय और मास अपील से भरपूर यह फिल्म देशभर के दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव लेकर आएगी।
तो देखना न भूलें ‘जाट’, अनमोल सिनेमा पर पहली बार — इस शनिवार, 27 जून, शाम 7:30 बजे।