
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जालंधर / जयपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार 17.07.2026 को पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से वर्चुअल माध्यम से देशभर के 75 अन्य अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। जिनमें राजस्थान के आठ रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। इन स्टेशनों के पुनर्विकास से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और रेलवे के आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।

राजस्थान के बाड़मेर, दौसा, डीग, गंगापुर सिटी, गोटन, जैसलमेर, खैरथल और सोमेसर रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया जाएगा। इन सभी स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किया गया है। स्टेशन भवनों को आधुनिक स्वरूप देने के साथ यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके।

इस अवसर पर इन स्टेशनों पर आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे।
