बीबीएयू के नए जनसंपर्क अधिकारी बने डॉ. अरविंद कुमार सिंह, प्रो. महेंद्र कुमार पाढ़ी को भर्ती प्रभारी की जिम्मेदारी

डॉ. अरविंद कुमार सिंह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में प्रशासनिक स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के डॉ. अरविंद कुमार सिंह को नया जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) मनोनीत किया गया है। वहीं, इसी विभाग के प्रो. महेंद्र कुमार पाढ़ी को विश्वविद्यालय में भर्ती प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

डॉ. अरविंद कुमार सिंह को जनसंपर्क अधिकारी बनाए जाने से विश्वविद्यालय की जनसंपर्क एवं संचार संबंधी गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इस जिम्मेदारी के तहत विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध एवं अन्य संस्थागत गतिविधियों की जानकारी जनसामान्य और मीडिया तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वहीं, प्रो. महेंद्र कुमार पाढ़ी को भर्ती प्रभारी का दायित्व मिलने से विश्वविद्यालय की भर्ती संबंधी प्रक्रियाओं के संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी उनके पास होगी।

प्रो. महेंद्र कुमार पाढ़ी

दोनों शिक्षकों को नई जिम्मेदारियां मिलने पर जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में खुशी का माहौल रहा। विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं । शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विश्वास जताया कि दोनों शिक्षक अपनी नई जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं संस्थागत विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इसके साथ ही डॉ रचना गंगवार, जो अब तक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं, को उनके शानदार कार्यकाल के लिए सभी ने बधाई दी !

विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दोनों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से विश्वविद्यालय की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button