
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : धनतेरस का त्योहार आते ही घरों में सुख-समृद्धि और खुशहाली के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस खास मौके पर अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने धनतेरस से जुड़ी अपने बचपन की यादें, पारिवारिक परंपराएं और त्योहार के प्रति अपना खास जुड़ाव साझा किया।
सिमरन कौर शो में राधा की भूमिका निभा रही हैं। कहानी में इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। गिरधर (अक्षय म्हात्रे) शनाया (वैदेही नायर) के करीब आ रहा है, वहीं दिल टूटने के बाद राधा ने बदला लेने का फैसला किया है। अब वह शनाया का सामना कर रही है और गिरधर को दोबारा पाने की उम्मीद लगाए बैठी है।
धनतेरस की यादें साझा करते हुए सिमरन ने बताया कि बचपन में उनके माता-पिता हर साल इस अवसर पर घर के लिए सोना या कोई कीमती वस्तु खरीदते थे। इस परंपरा से जुड़ा उत्साह और खुशी आज भी उन्हें याद है। अभिनेत्री ने कहा कि वह भी इस पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर साल धनतेरस पर कोई न कोई खास चीज खरीदती हैं।
उन्होंने कहा कि उनके लिए धनतेरस केवल सोना या कीमती वस्तुएं खरीदने का त्योहार नहीं है, बल्कि मां लक्ष्मी का स्वागत करने और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करने का अवसर है। उनके अनुसार, प्यार, सुरक्षा और मानसिक शांति से भरा घर ही वास्तविक संपत्ति है।
इस धनतेरस पर सिमरन ने कामना की कि हर परिवार को आर्थिक स्थिरता मिले, सपने पूरे करने के अवसर प्राप्त हों और जीवन में खुशियां बनी रहें।
‘हमारी राधा’ का प्रसारण हर रात 9:30 बजे केवल अनमोल टीवी पर किया जा रहा है।
