श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन करदम ऋषि, मनु महाराज और भगवान कपिल के जन्म का हुआ वर्णन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चांदा/सुलतानपुर : क्षेत्र के बनभोकार गांव में मुख्य यजमान उत्तम कुमार शुक्ला एवं उनकी पत्नी सुमन शुक्ला के आवास पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास पंडित नीरज पाण्डेय ने करदम ऋषि, मनु महाराज तथा भगवान कपिल के जन्म का विस्तारपूर्वक वर्णन कर श्रोताओं को भक्तिरस से सराबोर किया।

कथा के दौरान व्यास जी ने सतोगुण भक्ति, तपोगुण भक्ति एवं रजोगुण भक्ति की व्याख्या करते हुए भक्ति के विभिन्न स्वरूपों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य को निष्काम भाव से भगवान की आराधना करनी चाहिए। सच्ची श्रद्धा, तपस्या और पूर्ण समर्पण से ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। भक्ति में दिखावे के बजाय मन की पवित्रता और निष्ठा का विशेष महत्व है।

उन्होंने पति-पत्नी के धर्म, आपसी विश्वास और एक-दूसरे के प्रति समर्पण की महत्ता बताते हुए कहा कि गृहस्थ जीवन की सफलता का आधार धर्म, संस्कार और पारस्परिक निष्ठा है। धार्मिक एवं पुण्य कर्मों का महत्व बताते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं को सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

कथा के बीच प्रस्तुत संगीतमयी भजनों ने पूरे पंडाल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भजनों पर भावविभोर होकर भगवान के जयकारे लगाते रहे।

इस अवसर पर रानू शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रदीप यादव, संजय सिंह, सुनील शुक्ला, जय प्रकाश शुक्ला (लाल), विजय प्रकाश (बब्लू) शुक्ला, शुभीत शुक्ला, नागेश शुक्ला, धर्मराज यादव, शुभकान्त शुक्ला, पवन यादव, ओम प्रकाश (पचासा) शुक्ला, इंद्रजीत यादव, संदेश शुक्ला, अशोक पाण्डेय एवं विनोद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Related Articles

Back to top button