मंडल रेल प्रबंधक द्वारा जुलाई-2026 के संरक्षा पुरस्कार का वितरण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सोमवार 10 अगस्त 2026 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल परिचालन में सतर्कता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट संरक्षा कार्य करने वाले कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेल्वे, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ समर्थ गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों की सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सतर्कता से संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है तथा रेल संचालन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाया जा सकता है।निम्नलिखित कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट संरक्षा कार्य हेतु सम्मानित किया गया—

  1. श्री पिंटू सिंह, गेटमैन/LC-186A दिलकुशा
  2. श्री शिवसागर, पॉइंट्समैन/ शिवपुर
  3. श्री राहुल यादव, पॉइंट्समैन/ व्यास नगर
  4. श्री शेषनाथ पाठक, स्टेशन मास्टर/ सरायहरखू
  5. श्री रामू बिन्द, पॉइंट्समैन/ बरियाराम
  6. श्री मो. रफीक, स्टेशन मास्टर/ सैदखानपुर
  7. श्री उदय प्रताप सिंह, पॉइंट्समैन/ बाबतपुर
  8. श्री चंदेश्वर कुमार सिंह, स्टेशन मास्टर/ बाबतपुर
    इन सभी कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ एवं तत्परता से संभावित दुर्घटनाओं को टालते हुए रेल संरक्षा को सुदृढ़ किया है। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्क एवं समर्पित होकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button