मण्डल के विभिन्न स्टेशनों एवं चिकित्सालयों में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : महाप्रबंधक, पूर्वाेत्तर रेलवे उदय बोरवणकर के निर्देशानुसार तथा मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में लखनऊ मण्डल में ‘स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं रैली’ का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार 07.08.2026 को रेलवे चिकित्सालय, गोंडा में डॉ. मोरे, डॉ. एस.के. मिश्रा एवं डॉ. सत्यजीत द्वारा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंककर डस्टबिन में डालने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने, कचरे के सेग्रीगेशन एवं उसके समुचित निस्तारण के संबंध में जानकारी दी।

शुक्रवार 08.08.2026 को मण्डल चिकित्सालय, बादशाहनगर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र के निर्देशन तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनीता गुप्ता के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने उपस्थित मरीजों, कर्मचारियों एवं आमजन से स्वच्छता अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग से बचें। साथ ही उन्होंने पानी से फैलने वाली बीमारियों के प्रति सचेत करते हुए स्वच्छ पानी, स्वच्छ खानपान एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

इसी क्रम में मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर जागरुकता रैली के माध्यम से यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। स्वच्छता संबंधी नारे, जन-जागरूकता उद्घोषणाएँ तथा विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से लोगों को रेलवे परिसर एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने, कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल इस प्रकार के अभियान निरंतर आयोजित कर रहा है। हमारा लक्ष्य स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त रेल परिसर बनाना है। इसके लिए यात्रियों का सहयोग अपेक्षित है।

Related Articles

Back to top button