डायरेक्ट टैक्स भरना हुआ और भी आसान; आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सीबीडीटी (CBDT) के लिए लॉन्च किया नया पेमेंट गेटवे

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : देश के करदाताओं (टैक्सपेयर्स) को बड़ी राहत देते हुए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC FIRST Bank) ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) के लिए अपने अत्याधुनिक पेमेंट गेटवे का एकीकरण (इंटीग्रेशन) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है । इस नई डिजिटल सुविधा के शुरू होने के बाद अब देशभर के करदाता यूपीआई (UPI), क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए सीधे डायरेक्ट टैक्स का भुगतान आसानी से कर सकेंगे।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के हेड-रिटेल लायबिलिटीज, कार्ड्स एंड पेमेंट्स, शिरीष भंडारी ने बताया कि इस एकीकृत सुविधा का मुख्य उद्देश्य टैक्सपेयर्स को उनकी पसंद के पेमेंट मोड से बेहद सुरक्षित और सुगम तरीके से टैक्स भरने का अवसर प्रदान करना है। इस व्यवस्था के तहत दूसरे बैंकों के ग्राहक भी अपने बैंक की इंटरनेट बैंकिंग से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के पेमेंट गेटवे के जरिए भुगतान कर चालान और पेमेंट कन्फर्मेशन तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे।

ऑनलाइन माध्यमों के अलावा, ऑफलाइन भुगतान के इच्छुक ग्राहक बैंक की किसी भी अधिकृत ब्रांच में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या कैश के जरिए भी टैक्स जमा कर सकते हैं। डायरेक्ट टैक्स भरने के लिए करदाताओं को केवल इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करके चालान बनाना होगा और पेमेंट गेटवे में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का चयन कर अपनी पसंदीदा विधि से भुगतान पूरा करना होगा।

Related Articles

Back to top button