लखनऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 6 पर निशुल्क यात्री प्रतीक्षालय की सुविधा प्रारम्भ

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ : यात्री सुविधाओं के दृष्टिगत पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर स्थित प्लेटफार्म संख्या 06 (ऐरावत हेरिटेज इंजन के निकट) पर अस्थाई रूप से रेल यात्रियों के लिए लगभग 70 व्यक्तियों की क्षमता के यात्री प्रतीक्षालय की निःशुल्क सुविधा आरम्भ कर दी गई है।

इस प्रतीक्षालय में बैठने की व्यवस्था के साथ टॉयलेट, मोबाइल चार्जर, पंखे, मेज़ आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं !

Related Articles

Back to top button