ग्रामोदय विश्वविद्यालय में गणेशोत्सव का शुभारंभ

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेशोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। कला संकाय के अंतर्गत शिक्षा पाठ्यक्रम परिसर में विद्यार्थियों द्वारा आयोजित समारोह में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित की गई।

मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। शिक्षा पाठ्यक्रम के प्रमुख डॉ. श्याम सिंह गौर एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. नीलम सिंह परिहार ने भी पूजन-अर्चन में सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ षोडशोपचार पूजन, नवग्रह पूजन, वास्तु पूजन एवं प्रधानपीठ पूजन से हुआ। इसके बाद वैदिक रीति से भगवान श्री गणेश की भावपूर्ण स्थापना कर आरती की गई।

गणेशोत्सव के शुभारंभ अवसर पर शिक्षा पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के साथ विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस समारोह ने विद्यार्थियों में आस्था, संस्कार और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत किया। आयोजन के दौरान भगवान श्री गणेश से विश्वविद्यालय परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button