
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में सोमवार, 14 सितंबर 2026 को एनसीसी बॉयज कैडेट्स के एनरोलमेंट की प्रक्रिया संपन्न हुई। चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, योग्यता और निर्धारित मानकों का परीक्षण किया गया।
एनरोलमेंट प्रक्रिया में विश्वविद्यालय की ओर से एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. मनोज कुमार डडवाल तथा 67 यूपी बटालियन एनसीसी, लखनऊ की ओर से सूबेदार शिवकुमार सिंह और हवलदार पंकज पांडेय मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया 67 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल दीपक दयाल के दिशानिर्देशन एवं संरक्षण में आयोजित की गई।

चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक लंबाई और वजन का परीक्षण किया गया। इसके अलावा 1600 मीटर दौड़ तथा लिखित परीक्षा भी आयोजित हुई। इन परीक्षणों के माध्यम से अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता, मानसिक योग्यता और एनसीसी के लिए आवश्यक अन्य मानकों का मूल्यांकन किया गया।
एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. मनोज कुमार डडवाल ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि एनसीसी से जुड़कर विद्यार्थी शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनने के साथ जिम्मेदारी और टीम भावना भी सीखते हैं।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में एनसीसी विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के अवसर प्रदान करेगा।