
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / बाराबंकी : यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कृष्ण के जन्मदिन पर शुक्रवार रक्तदान फल वितरण एवं वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन जिला चिकित्सालय बाराबंकी में संपन्न हुआ जिसमें फार्मासिस्टों ने 16 यूनिट रक्त दान किया ।

वैज्ञानिक गोष्ठी में बेसिक लाइफ सपोर्ट तथा कार्डियक इमरजेंसी पर विस्तृत चर्चा की गई । उपस्थित फार्मासिस्टों ने सुनील यादव द्वारा लिखित साथी हाथ बढ़ाना पुस्तक की सराहना की और बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम की चेन को मजबूत करते हुए प्रत्येक व्यक्ति तक यह तकनीक पहचाने एवं सभी को प्रशिक्षित करने का प्रण लिया ।
कार्यक्रम का आयोजन फार्मासिस्ट फेडरेशन उ. प्र. शाखा बाराबंकी द्वारा जिला चिकित्सालय बाराबंकी के प्रशासनिक भवन में किया गया। बैठक में विभिन्न सम्बद्ध विधाओं के 50 से अधिक फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में फेडरेशन के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील यादव उपस्थित रहे। बैठक में यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कृष्ण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

वहीं यूथ विंग की बाराबंकी शाखा का पुनर्गठन करते हुए अनिल यादव को यूथ विंग की जिला शाखा बाराबंकी का अध्यक्ष घोषित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज को यूथ विंग की तरफ से फल वितरण भी किया गया।