एनएसजी के संयुक्त आतंकवाद – रोधी अभ्यास में रेलवे सुरक्षा बल को तृतीय स्थान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) द्वारा 15 से 27 जून 2026 तक आयोजित 49वें क्लस्टराइज्ड ज्वाइंट काउंटर टेररिज्म एक्सरसाइज में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने 9 प्रतिभागी टीमों के बीच तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस उच्चस्तरीय संयुक्त अभ्यास में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं राज्य पुलिस बलों की टीमों ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान रूम इंटरवेंशन, बस इंटरवेंशन, आईईडी ऑब्जर्वेशन, फिजिकल एंड्योरेंस तथा फायरिंग जैसी विभिन्न सामरिक एवं परिचालन क्षमताओं का परीक्षण किया गया।

इस अभ्यास का उद्देश्य एनएसजी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं राज्य पुलिस बलों के बीच बेहतर समन्वय तथा किसी भी आतंकवादी या विषम परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की क्षमता को और सुदृढ़ करना था।

Related Articles

Back to top button