‘विश्व पर्यावरण दिवस 2026’ अभियान के अंतर्गत बादशाह नगर मनोरंजन संस्थान पर पौधारोपण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में लखनऊ मंडल पर मनाये जा रहे ‘विश्व पर्यावरण दिवस 2026’ अभियान के अंतर्गत रविवार बादशाह नगर मनोरंजन संस्थान पर पौधारोपण किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत बादशाह नगर मनोरंजन संस्थान के सचिव एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा मनोरंजन संस्थान के परिसर में आम, जामुन, मौसमी, चीकू, शरीफ आदि के फलदार एवं छायादार पेड़ लगाए गए। इसके माध्यम से रेलवे कर्मचारियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली एवं जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button