
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / फतेहगढ़ : सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट ट्रेनिंग सेंटर , फतेहगढ़ में शुक्रवार अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई।

1497 अग्निवीर, चटर्जी परेड ग्राउंड, फतेहगढ़ में 24 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण, पसीने, त्याग और अदम्य संकल्प से तपकर निकले योद्धाओं के रूप में कदमताल करते दिखाई दिए।

सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट ट्रेनिंग सेंटर में उनका हर कदम अनुशासन, साहस और राष्ट्रसेवा के उस जज़्बे का प्रतीक था जो नए भारत की शक्ति है।

ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन द्वारा रिव्यू की गई पासिंग आउट परेड केवल एक सैन्य समारोह नहीं, बल्कि राष्ट्र की रक्षा हेतु समर्पित नई पीढ़ी के वीर योद्धाओं के उदय का प्रतीक थी।

रूटीन गतिविधियों के अलावा, अग्निवीरों के अभिभावकों को उनके दैनिक कार्यक्रम, नई पीढ़ी के हथियारों, आधुनिक तकनीक तथा प्रशिक्षण गतिविधियों की भी झलक दिखाई गई।




