
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (आरटीसी), लखनऊ (रक्षा लेखा विभाग का एक प्रशिक्षण संस्थान) और राष्ट्रीय सीमा शुल्क अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स अकादमी (NACIN), आंचलिक परिसर, लखनऊ ने प्रशिक्षण क्षमताओं और मानकों को बढ़ाने हेतु एक-दूसरे के साथ सहयोग करने हेतु 6 अप्रैल 2026 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
इस ज्ञापन में संकायों का आदान-प्रदान, प्रशिक्षण की सर्वोत्तम पद्धतियाँ, नवाचार और इन्फ्रास्ट्रक्चर सहायता शामिल है। हरिहर मिश्रा, आईडीएएस, आईएफए (सीसी) एवं सीडीए, आरटीसी लखनऊ और वेद प्रकाश शुक्ल आईआरएस, प्रधान अपर महानिदेशक, NACIN आंचलिक परिसर, लखनऊ के बीच आरटीसी लखनऊ के “रामायण सभागार” में समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया।
इस अवसर पर एस.के. चौधरी, आईडीएएस, पीसीडीए (सीसी), लखनऊ और अन्य आईडीएएस एवं आईआरएस अधिकारी उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (आरटीसी), लखनऊ और आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एंड कॉलेज (AMC C&C), लखनऊ के बीच 7 अप्रैल 2026 को प्रशिक्षण क्षमताओं और मानकों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
यह समझौता ज्ञापन हरिहर मिश्रा, आईडीएएस, आईएफए (सीसी) एवं सीडीए, आरटीसी लखनऊ और लेफ्टिनेंट जनरल शिविंदर सिंह, ए वी एस एम , कमांडेंट, AMC C&C एवं OIC रिकॉर्ड्स तथा कर्नल कमांडेंट, AMC के बीच AMC C&C में आदान-प्रदान किया गया।
क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, लखनऊ, भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय के अधीन रक्षा लेखा विभाग का एक प्रशिक्षण संस्थान है, जो रक्षा लेखा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र बलों के अधिकारियों के लिए वित्तीय प्रबंधन पाठ्यक्रम भी संचालित करता है।



