
एसबीएसएस, मुंबई : हँसी, सिचुएशनल कॉमेडी और जबरदस्त कन्फ्यूजन से भरपूर बॉलीवुड फिल्म ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर शनिवार, 26 सितंबर 2026 को रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर होने जा रहा है । मुदस्सर अज़ीज़ के निर्देशन में बनी इस पारिवारिक मनोरंजक फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म की कहानी एक मासूम से झूठ और गलतफहमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देखते ही देखते एक बड़े कॉमिक ड्रामे में बदल जाती है। फिल्म में विजय राज़, तिग्मांशु धूलिया और दुर्गेश कुमार की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है। टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी.आर. स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी इस फिल्म को भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है।
मुख्य अभिनेता आयुष्मान खुराना ने प्रीमियर पर खुशी जताते हुए कहा कि यह एक परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर है, जिसे वीकेंड पर पूरे परिवार को साथ बैठकर देखना चाहिए। वहीं अभिनेत्री सारा अली खान और वामिका गब्बी ने फिल्म में किरदारों के बीच की अनपेक्षित एनर्जी और स्वाभाविक कन्फ्यूजन को इसकी सबसे बड़ी यूएसपी बताया। निर्देशक मुदस्सर अज़ीज़ ने साफ किया कि यह फिल्म पति के धोखा देने की नहीं, बल्कि परिस्थितियों से उपजे हास्य की कहानी है।

