
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/बादशाहनगर रमेश चन्द्र के दिशानिर्देशन एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 संजय तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार पॉलीक्लीनिक, ऐशबाग में ‘आइए इसे तोड़ें’ थीम पर आधारित ‘विश्व हेपेटाइटिस दिवस-2026’ के अवसर पर स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पॉलीक्लीनिक पर उपस्थित रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारिजनों को हेपेटाइटिस (लीवर) से उत्पन्न होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूकता, समय पर जांच कराना और इसके बचाव व टीकाकरण के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर वरिष्ठ परामर्शदाता डा0 कुमार उमेश एवं दन्त चिकित्सक डा0 रुचिका किशोर तथा पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित थे।