“जब इक़बाल सेट पर आते हैं, तो माहौल अचानक बदल जाता है, मैं भी थोड़ी फैन-गर्लिंग कर ही लेती हूँ”: गुलकी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : सोनी सब का शो यादें अपनी दिलचस्प कहानी और सहज किरदारों के साथ दर्शकों को लगातार बाँधे हुए है। ऑन-स्क्रीन इक़बाल खान और गुलकी जोशी की केमिस्ट्री जितनी पसंद की जा रही है, उतना ही सेट का माहौल भी जीवंत रहता है, जिसकी वजह है इक़बाल खान की चुंबकीय मौजूदगी।

हेयर और मेकअप टीम की चुपके-से की गई नज़रें हों या को-स्टार गुलकी जोशी की प्रशंसा के पल, इक़बाल का सेट पर आना एक अलग ही ऊर्जा लेकर आता है। टीम को आज भी वह पल याद है, जब गुलकी ग्रीन रूम में हेयर और मेकअप करवा रही थीं और इक़बाल थोड़ी देर के लिए कॉफी माँगने अंदर आए। देखते ही देखते अचानक पूरा कमरा असामान्य रूप से शांत हो गया और सबके चेहरे पर स्टार-स्ट्रक भाव स्पष्ट रूप से दिखने लगे। उनकी सहज मोहकता और गर्मजोशी भरी बातचीत हमेशा माहौल को खुशनुमा बना देती है, जिससे व्यस्त शूटिंग के दिन भी हल्के और आनंददायक लगते हैं।

इस बारे में बात करते हुए, गुलकी जोशी ने कहा, “इक़बाल का सेट पर आना वाकई अलग ऊर्जा लेकर आता है। हेयर और मेकअप टीम अक्सर थोड़ी स्टार-स्ट्रक हो जाती है और मैं भी मानती हूँ कि मैं फैन-गर्लिंग कर लेती हूँ। लेकिन, इसके अलावा, वे बेहद गर्मजोशी से पेश आते हैं और प्रोफेशनल हैं, जिससे उनके साथ काम करना बहुत आसान और आरामदायक हो जाता है। व्यस्त शूटिंग दिनों में भी वह माहौल को हल्का और पॉज़िटिव बनाए रखते हैं। मुझे लगता है कि वही सहजता और अच्छी ऊर्जा हमारे दृश्यों में भी झलकती है। उनके साथ काम करना मेरे लिए बेहद आनंददायक अनुभव रहा है।”

यादें देखना न भूलें, हर सोमवार से शनिवार रात 8:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

Related Articles

Back to top button