‘राहु केतु’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर देखिए 19 अप्रैल, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : हँसी से भरपूर रविवार शाम के लिए हो जाइए तैयार, क्योंकि ‘राहु केतु’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 19 अप्रैल को रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर होने जा रहा है। यह फिल्म दो भोले-भाले लेकिन बेहद प्यारे किरदारों ‘राहु’ और ‘केतु’ की कहानी पर केन्द्रित है, जो एक लेखक की जादुई नोटबुक से निकलकर ज़िंदगी में आ जाते हैं और शुरू हो जाती है मस्ती, कॉमेडी और ढेर सारी हँसी।

ह्यूमर और दिल को छूने वाले पलों का मेल लिए यह फिल्म अपनी नायाब कहानी और इसके मुख्य किरदारों के बीच की शानदार केमिस्ट्री के लिए खास बन जाती है। पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा द्वारा निभाए गए किरदार फिल्म में चार चाँद लगा देते हैं। ऐसे में, मस्ती, इमोशन और एडवेंचर से भरी यह फिल्म पूरे परिवार के लिए एक मजेदार अनुभव लेकर आती है।

केतु का किरदार निभा रहे पुलकित सम्राट कहते हैं, “राहु केतु उन फिल्मों में से है, जिसमें आप बस खुद को छोड़ देते हैं और मजा लेते हैं। केतु का किरदार निभाना अपने आप में एक अलग ही अनुभव रहा। वह सीधा-सादा है और हमेशा अजीब हालात में फंस जाता है और यही उसे देखने में मजेदार बनाता है। ”

राहु का किरदार निभा रहे वरुण शर्मा कहते हैं, “राहु केतु ऐसी फिल्म है, जिसे आप बिना ज्यादा सोचे बस एंजॉय कर सकते हैं। राहु का किरदार निभाना एक रोलरकोस्टर जैसा अनुभव रहा। वह अलग है, इमोशनल है और हर वक्त अपने आसपास हो रही चीजों को समझने की कोशिश करता रहता है।”

मस्ती, हँसी और चौंकाने वाले ट्विस्ट से भरी यह फिल्म ‘राहु केतु’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर देखना न भूलें, रविवार, 19 अप्रैल को रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

Related Articles

Back to top button