विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप – 2026 के लिए ऊषा का चयन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुश्री ऊषा का चीन के निंगबो शहर में आयोजित होने वाले ‘विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप-2026’ (World Weightlifting Championships 2026) के लिए चयन हुआ है। यह उपलब्धि न केवल लखनऊ मंडल, बल्कि भारतीय रेलवे के लिए गर्व का विषय है।

सुश्री उषा पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के कोचिंग डिपो, ऐशबाग में टेक्नीशियन-।।। के पद पर कार्यरत हैं। ‘विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप – 2026’ में चयन के लिए मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने सुश्री उषा को शुभकामनायें दी और कहा कि खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएँ तथा हरसंभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिस कारण लखनऊ मंडल के खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

इसके लिए मण्डल क्रीड़ाधिकारी धनन्जय मिश्रा, मण्डल क्रीड़ा सचिव उदित मिश्रा तथा अन्य पदाधिकारियों ने भी शुभकामनायें दी।

Related Articles

Back to top button