
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (Ujjivan SFB) ने अपने नए राष्ट्रीय ब्रांड अभियान ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ (हमारे बारे में कुछ भी छोटा नहीं) की घोषणा की है। इस विशेष अभियान के लिए बैंक ने बहुमुखी अभिनेता और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित आर. माधवन को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। वर्तमान में यह बैंक 26 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 800 से अधिक शाखाओं के जरिए 1 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दे रहा है।
बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) लक्ष्मण वेलायुथम ने बताया कि नाम में ‘स्मॉल’ शब्द होने से अक्सर ग्राहकों में यह भ्रामक धारणा बन जाती है कि बैंक की सेवाएं या लोन की सीमा सीमित है। उज्जीवन बैंक बचत, डिपॉजिट, वेल्थ सॉल्यूशंस, फॉरेक्स और एनआरआई सर्विसेज जैसी संपूर्ण बैंकिंग सेवाएं दे रहा है। बैंक की ऋण सीमा ₹6,000 से लेकर ₹250 करोड़ तक विस्तृत है।
ब्रांड एंबेसडर आर. माधवन ने कहा कि उज्जीवन की विकास यात्रा और विश्वसनीयता से प्रभावित होकर ही वे इससे जुड़े हैं। इस एकीकृत अभियान को टीवी, प्रिंट, डिजिटल, ओटीटी और सोशल मीडिया के माध्यम से बड़े पैमाने पर प्रचारित किया जाएगा।