स्वतंत्रता दिवस, सोनी मैक्स के ‘भारत की शान’ के साथ देश मना रहा है देशभक्ति और ब्लॉकबस्टर पारिवारिक मनोरंजन का जश्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : इस स्वतंत्रता दिवस, सोनी मैक्स दर्शकों के लिए देशभक्ति, साहस और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर खास जश्न लेकर आ रहा है। ‘भारत की शान’ एक विशेष रूप से तैयार किया गया मूवी फेस्टिवल है, जो अनोखी कहानियों और यादगार किरदारों के जरिए आज़ादी की भावना को दर्शाता है। पूरे दिन चलने वाला ‘भारत की शान’ दर्शकों को अपने परिवार और अपनों के साथ इस खास दिन को यादगार तरीके से मनाने का मौका देगा।

इस लाइन-अप में सबसे आगे है आइकॉनिक बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ‘लगान’, जिसमें आमिर खान और ग्रेसी सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। आज़ादी से पहले के भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सदाबहार कहानी हौसले, दृढ़ संकल्प और सामूहिक शक्ति की भावना को दर्शाती है। इसके साथ ‘मेजर’ है, जिसमें अदिवि शेष, साई मं. मंजरेकर और प्रकाश राज नजर आएँगे। यह फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन और उनकी बहादुरी को समर्पित एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। फेस्टिवल में भावनाओं का रंग भरती है ‘तेरे इश्क में’, जिसमें धनुष और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

वहीं, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जबरदस्त एक्शन और मनोरंजन लेकर आती है। इस तरह यह फेस्टिवल देशभक्ति, एक्शन, भावनाओं और पारिवारिक मनोरंजन का ऐसा बेहतरीन मेल पेश करता है, जो हर उम्र के दर्शकों के लिए खास है।

‘भारत की शान’ के जरिए सोनी मैक्स ने स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी अलग-अलग भावनाओं को दर्शाने वाली फिल्मों का एक खास लाइन-अप तैयार किया है। साहस और बलिदान की कहानियों से लेकर उम्मीद, प्यार और परिवार के साथ बिताए पलों तक, यह फेस्टिवल हर किसी के लिए कुछ खास लेकर आता है और साथ मिलकर मनोरंजन का आनंद लेने के लिए इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।

इस 15 अगस्त, अपने परिवार और अपनों के साथ भारत का 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाइए, यादगार कहानियों और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन के साथ, सिर्फ सोनी मैक्स पर।

15 अगस्त को ‘भारत की शान’ के साथ आज़ादी की भावना का जश्न मनाइए। सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले पूरे दिन के खास लाइन-अप के साथ, सिर्फ सोनी मैक्स पर।

Related Articles

Back to top button