
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : पश्चिम मध्य रेल के तत्वावधान में स्थानीय रेलवे स्टेडियम में आयोजित की जा रही 38वीं अखिल भारतीय रेलवे शतरंज चैंपियनशिप-2026 में राउंड-2 और राउंड-3 के रोमांचक दिमागी मुकाबले संपन्न हो गए हैं! इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय रेल की 16 दिग्गज टीमें शिरकत कर अपनी रणनीतिक सोच और एकाग्रता का विधिक प्रदर्शन कर रही हैं.
राउंड-2 में पश्चिम मध्य रेल की शानदार जीत
प्रतियोगिता के दूसरे राउंड के मुकाबलों में मेज़बान पश्चिम मध्य रेल ने शानदार खेल दिखाते हुए दक्षिण पश्चिम रेलवे को 3–1 के अंतर से शिकस्त दी. इस राउंड के अन्य मैचों में Eastern Railway ने Northern Railway को, METRO ने Southern Railway को, Central Railway ने North Western Railway को, South East Central Railway ने Rail Wheel Factory को तथा Banaras Locomotive Works ने South Coast Railway को 2½–1½ के समान अंतर से पराजित किया. वहीं Western Railway व Integral Coach Factory तथा South Eastern Railway व South Central Railway के बीच के मुकाबले 2–2 की विधिक बराबरी पर छूटे.

राउंड-3 में नॉर्दर्न रेलवे ने दी मात
तीसरे राउंड के मुकाबलों में नॉर्दर्न रेलवे ने कड़े संघर्षपूर्ण मैच में मेज़बान पश्चिम मध्य रेल को 2½–1½ के स्कोर से हराकर उलटफेर किया. राउंड-3 के अन्य मैचों में Southern Railway ने South East Central Railway को 4–0 से व South Coast Railway ने Rail Wheel Factory को 4–0 से एकतरफा मात दी. इसके अलावा South Central Railway ने Western Railway को तथा Central Railway ने Banaras Locomotive Works को 3–1 से हराया, जबकि Eastern Railway ने METRO पर 2½–1½ की विधिक जीत दर्ज की. Integral Coach Factory और South Eastern Railway का मैच 2–2 से बराबर रहा. चैंपियनशिप में खिताब की रेस के लिए आगे के राउंड के मुकाबले निरंतर जारी हैं.

