उत्तर पश्चिम रेलवे में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू, महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने दिलाई शपथ

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में 17 सितम्बर 2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का औपचारिक शुभारंभ हुआ। “स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” की मुख्य थीम पर आधारित यह राष्ट्रव्यापी अभियान 02 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने जयपुर प्रधान कार्यालय में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों को बेहतर एवं स्वच्छ यात्रा अनुभव देने के लिए चारों मंडलों, कारखानों और स्टेशनों पर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

अभियान का कार्यक्रम विवरण –

17-18 सितम्बर – स्वच्छ पाठशाला (युवा जागरूकता)।

19-22 सितम्बर – कचरा संवेदनशील स्थलों (CTUs) का रूपांतरण, स्वच्छ स्टेशन एवं रेलगाड़ी अभियान।

23-26 सितम्बर – कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक निषेध एवं ‘स्पोर्ट्स फॉर स्वच्छता’ गतिविधियां।

27-29 सितम्बर – हेरिटेज स्थलों की सफाई तथा ‘स्वच्छता से समृद्धि’ कार्यक्रम।

30 सितम्बर से 01 अक्टूबर – ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ एवं ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ सामूहिक श्रमदान।

02 अक्टूबर – स्वच्छ भारत दिवस के साथ समापन।

रेल प्रशासन ने इस अभियान के माध्यम से यात्रियों और आमजन से स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button