इज्जतनगर मंडल की रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में मंडल के स्टेशनों पर संचालित नियमित स्वच्छता अभियान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बरेली : यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर नियमित एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में लालकुआं रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता कर्मियों द्वारा स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पेयजल स्थल, शौचालय एवं अन्य यात्री सुविधा क्षेत्रों की नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है।

रेलवे प्रशासन द्वारा स्वच्छता व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि यात्रियों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। स्टेशन परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यात्रियों को भी स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग प्रदान करें, कूड़ा-कचरा केवल निर्धारित डस्टबिन में डालें तथा स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

Related Articles

Back to top button