
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) के फ्री-टू-एयर हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी पर प्रसारित हो रहे लोकप्रिय ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ की कहानी में एक बड़ा और रोमांचक मोड़ आने वाला है। मुख्य किरदार राधा (सिमरन कौर) अपने पति गिरधर (अक्षय म्हात्रे) पर अटूट भरोसा रखती है, लेकिन वह इस सच से पूरी तरह बेखबर है कि उसकी मेहमान शनाया (वैदेही नायर) वास्तव में गिरधर की प्रेमिका है।
आरती और प्रज्ञा के बार-बार सचेत करने के बावजूद, राधा शनाया को बेसहारा समझकर अपने ही घर में रख लेती है। कहानी में नया ट्विस्ट तब आता है जब खुद गिरधर, शनाया को घर लाता है । अपने पति पर अंधविश्वास करने वाली राधा बिना किसी हिचकिचाहट के मान जाती है।
दूसरी ओर, आरती और सुबोध ने अब गिरधर और शनाया के गुप्त रिश्ते का पर्दाफाश करने की ठान ली है। एक ही छत के नीचे चल रहे इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या राधा का यह भरोसा हमेशा के लिए टूट जाएगा।
जानने के लिए देखिए ‘हमारी राधा’, हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।
