‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज; वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना के बीच दिखेगी एक लड़की के लिए दिलचस्प टक्कर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : कॉलेज के दिनों की दोस्ती, रोमांस, दिल टूटने और मस्ती से सजी बॉलीवुड मसाला एंटरटेनर फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर आधिकारिक रूप से रिलीज कर दिया गया है । यह फिल्म पुराने जमाने की मजेदार और रंगीन हिंदी फिल्मों की याद दिलाती है, जो 2 अक्टूबर 2026 को फार्स फिल्म्स द्वारा भावना स्टूडियोज के साथ मिलकर दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

ट्रेलर में वीर पहाड़िया एक ऐसे मासूम लड़के के किरदार में हैं जो सच्चे प्यार में पूरी तरह डूबा हुआ है, वहीं अपारशक्ति खुराना अपने खास स्टाइल और स्वैग से दर्शकों का ध्यान खींचते हैं। कहानी में मुख्य मोड़ तब आता है जब इन दोनों दोस्तों को एक ही खूबसूरत लड़की यानी आफिया सैयद से प्यार हो जाता है, जिससे उनके बीच मजेदार नोकझोंक शुरू होती है। फिल्म में राकेश बेदी और निखिल विजय भी अपने शानदार किरदारों से हंसी और कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं।

अवानिका फिल्म्स के बैनर तले गौरव वर्मा द्वारा निर्मित और अपूर्व सिंह कार्की के कुशल निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले प्यार की मासूमियत को दर्शाती है। फिल्म के रंगीन नजारे और सुरीला संगीत दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने का वादा करते हैं।

Related Articles

Back to top button