बीबीएयू में ‘हिंदी टिप्पण आलेखन में व्याकरणिक अशुद्धियां’ पर हुआ एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

 सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में 24 जून को हिन्दी प्रकोष्ठ की ओर से ‘हिंदी टिप्पण आलेखन में व्याकरणिक अशुद्धियां’ विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। मुख्य अतिथि एवं वक्ता के तौर पर प्रो. हरिशंकर मिश्रा, पूर्व आचार्य एवं एमेरिटस प्रोफेसर, हिन्दी विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मंच पर कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह एवं सहायक निदेशक, राजभाषा डॉ. बलजीत कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सर्वप्रथम डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया। इसके पश्चात डॉ. बलजीत कुमार श्रीवास्तव ने सभी को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रुपरेखा से अवगत कराया।

मुख्य अतिथि एवं वक्ता प्रो. हरिशंकर मिश्रा, पूर्व आचार्य एवं एमेरिटस प्रोफेसर, हिन्दी विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय ने कार्यालय कार्य करने में ‘हिंदी टिप्पण आलेखन में व्याकरणिक अशुद्धियां’ विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने वर्तनी की अशुद्धियां , उच्चारण संबंधी, शब्द रचना संबंधी अशुद्धियां, वर्तनी,लेखन संबंधी अशुद्धियां, द्वित्व व्यंजन (उच्चारण के स्तर पर, लेखन के स्तर पर), हिन्दी शब्द रचना में प्रथम अक्षर का हस्वीकरण, संबोधन – बहुवचन लेखन में अंक प्रयोग, लिपि की अस्पष्टता के कारण अशुद्धियां, गलत उपसर्ग की अशुद्धियां, प्रत्यय के नियम, रेफ का नियम, हलन्त की अशुद्धियां, उपसर्ग के प्रकार, कृत के प्रत्यय आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

अंत में डॉ. बलजीत कुमार श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रो. शिल्पी वर्मा, प्रो. विपिन सक्सेना, अन्य शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button