उत्तर रेलवे – लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उत्कृष्ट संरक्षा कार्य करने वाले आठ रेलकर्मी सम्मानित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा द्वारा जून 2026 के दौरान सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देकर संभावित रेल दुर्घटनाओं को टालने वाले आठ रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। पुरस्कृत कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान माल एवं यात्री गाड़ियों में विभिन्न प्रकार की तकनीकी एवं संरक्षा संबंधी असामान्यताओं जैसे वैगन का खुला दरवाजा, हैंगिंग पार्ट, असामान्य आवाज तथा लोको में ब्रेक बाइंडिंग जैसी गंभीर कमियों को समय रहते पहचानकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचित किया।

उनकी त्वरित कार्रवाई से गाड़ियों को सुरक्षित रूप से रोककर आवश्यक जांच एवं सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सका तथा रेल परिचालन सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित होता रहा।

संरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में रिंकू कुमार (पॉइंट्समैन, बाबतपुर), सुभाष यादव (पॉइंट्समैन, ब्लॉक हट-बी), श्यामू (पॉइंट्समैन, रोजागांव), अमित वर्मा (पॉइंट्समैन, रहमत नगर), राज नारायण (की-मैन, हरौनी), राजेन्द्र कुमार (ब्लैकस्मिथ-I, अजगैन), सुजीत कुमार (शंटिंग मास्टर, शिवपुर) तथा सोनू कुमार (पॉइंट्समैन, ब्लॉक हट-बी/वाराणसी) शामिल हैं।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेल संरक्षा प्रत्येक रेलकर्मी की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से सदैव सतर्क एवं सजग रहकर कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की असामान्यता दिखाई देने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सतर्कता और समर्पण ही सुरक्षित रेल परिचालन की सबसे बड़ी ताकत है।

Related Articles

Back to top button