उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल ने रचा इतिहास; एक दिन में रिकॉर्ड 182 ट्रेनों का किया इंटरचेंज

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बीकानेर : उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल ने मालगाड़ियों के सुचारु संचालन और परिचालन दक्षता के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। मंडल ने 27 सितंबर 2026 को एक ही दिन में सर्वाधिक 182 ट्रेनों का इंटरचेंज दर्ज कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।

इस अभूतपूर्व और रिकॉर्डतोड़ परिचालन के दौरान बीकानेर मंडल द्वारा 96 ट्रेनों को टेकओवर तथा 86 ट्रेनों को हैंडओवर किया गया। इससे पहले मंडल का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 179 ट्रेनों के इंटरचेंज का था, जो हाल ही में 5 अगस्त 2026 को दर्ज किया गया था। मंडल ने महज कुछ ही दिनों के भीतर अपने पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए यह नई कामयाबी हासिल की है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह बड़ी उपलब्धि बीकानेर मंडल के परिचालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे बेहतर रणनीतिक समन्वय, उच्च कार्यकुशलता और प्रभावी परिचालन प्रबंधन का परिणाम है। इस रिकॉर्ड इंटरचेंज से पूरे उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र में मालगाड़ियों के सुचारु, सुरक्षित और समयबद्ध संचालन को एक नई गति मिली है, जिससे माल परिवहन और अधिक दक्ष व प्रभावी बनेगा।

Related Articles

Back to top button