उत्तर पश्चिम रेलवे : हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : पंकज शर्मा, अध्यक्ष नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2), जयपुर एवं महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे के मार्गदर्शन में सोमवार 27 जुलाई, 2026 को प्रधान कार्यालय, उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर स्थित ‘‘संकल्प सभागार‘‘ में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2), जयपुर के तत्वावधान में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार प्रतियोगिता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2), जयपुर से संबद्ध केंद्रीय सरकार के सदस्य कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्यालयी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना था।

प्रतियोगिता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्या.2)जयपुर के सदस्य कार्यालयों से लगभग 50 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर कपिल सिंघल, उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं शिवचरण बैरवा, सचिव नराकास, (कार्यालय -2) जयपुर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button