
अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्राओं से एनसीसी में नवीन नामांकन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विश्वविद्यालय की नियमित छात्राएं निर्धारित आवेदन प्रपत्र भरकर एनसीसी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन प्रपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है अथवा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, केंद्रीय पुस्तकालय भवन की तृतीय मंजिल स्थित कार्यालय से कार्यालय समय में प्राप्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त छात्राएं अपना भरा हुआ आवेदन पत्र ई-मेल nccbbau24@gmail.com पर भी भेज सकती हैं।
एनसीसी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2026 के अनुसार 19 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन के लिए केवल प्रथम वर्ष की छात्राएं अथवा चार या पांच वर्षीय पाठ्यक्रमों की द्वितीय वर्ष की छात्राएं पात्र होंगी।
एनसीसी इकाई ने इच्छुक छात्राओं से निर्धारित समयावधि में आवेदन करने का आग्रह किया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए छात्राएं एनसीसी विभाग से संपर्क कर सकती हैं।
