जयपुर में सजेगा रफ्तार का मंच; आज से शुरू होगी 63वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 63वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 2026-27 का भव्य आयोजन सवाई मानसिंह स्टेडियम के साइक्लिंग वेलोड्रोम में होने जा रहा है । तीन दिवसीय यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 22 से 24 सितम्बर तक आयोजित की जाएगी।

इस चैंपियनशिप में देश भर के विभिन्न रेलवे जोनों और उत्पादन इकाइयों की 09 टीमों के लगभग 75 शीर्ष साइक्लिस्ट और 47 ऑफिशियल्स हिस्सा ले रहे हैं । इसमें उत्तर पश्चिम रेलवे के जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप प्रतिभागी और राष्ट्रीय पदक विजेता स्टार साइक्लिस्ट मुकेश कस्वां भी अपनी चुनौती पेश करेंगे ।

तीन दिनों के दौरान खिलाड़ियों के बीच 08 विभिन्न रोमांचक स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें 20 किलोमीटर पॉइंट रेस, स्प्रिंट, केरिन रेस, 1 किलोमीटर टाइम ट्रायल, 15 किलोमीटर स्क्रैच रेस, 4 किलोमीटर इंडिविजुअल परस्यूट, 4 किलोमीटर टीम परस्यूट और टीम स्प्रिंट शामिल हैं । उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता भारतीय रेलवे के साइकिल चालकों को अपनी गति, अद्वितीय कौशल और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक उत्कृष्ट राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button