ताखा । तहसील ताखा में अधिवक्ता आज बारहवें दिन भी हड़ताल पर रहे। किसान परेशान घूमते नजर आए। किसान तहसील में किसी भी काम से आते है तो अधिवक्ताओं के पास ही अपने काम के लिए पहुंचते हैं। अधिवक्ता जब हड़ताल पर हों तब किसानों का परेशान होना लाजिमी बात है। आखिर किसानों को कब तक इस तरह परेशान होना पड़ेगा। इसका कोई जबाव किसी के पास नही है। किसान अपने सारे काम काज छोड़कर तहसील जाता है तथा अधिवक्ताओं की हड़ताल देखकर लौट आता है। आज बारहवां दिन भी हड़ताल की भेंट चढ़ गया। अब देखना है कि आखिर कब खत्म होगी अधिवक्ताओं की हड़ताल।
Related Articles
दिल्ली मंडल ने इलेक्ट्रिक लोको शेड, गाजियाबाद में 300 लोकोमोटिव पर ‘कवच’ प्रणाली स्थापना कार्य पूर्ण किया
May 20, 2026
उत्तर प्रदेश में 31,804 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति, पूरे प्रदेश को मिली बड़ी राहत : ऊर्जा मंत्री शर्मा
May 25, 2026
Check Also
Close
