अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस पार्टी द्वारा हरदोई मेन रोड से शहीद स्मारक काकोरी तक निकाली गई जय हिन्द पदयात्रा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : क्रांति दिवस (09 अगस्त) पर रविवार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जय हिन्द पदयात्रा निकालकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी पदयात्रा का आयोजन हनीफ खान द्वारा किया गया l

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में रविवार 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर हरदोई मेन रोड से काकोरी तक पदयात्रा निकाली गई.

पदयात्रा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों की याद में शहीद स्मारक, काकोरी तक पहुंचा। काकोरी शहीद स्मारक पहुँचने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सैकड़ों वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पदयात्रा के काकोरी पहुंचने पर काकोरी कांड के अमर शहीदों—पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह और राजेंद्रनाथ लाहिड़ी समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया गया l

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास देश को आजाद कराने और इसके नवनिर्माण का रहा है। अमर शहीदों ने अपनी जान की बाजी लगाकर आजादी दिलायी., हम सभी को आज के दिन देश की एकता अखंडता को अक्षुण्य बनाये रखने का संकल्प लेने की अवश्यकता है l

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज के दिन हम संकल्प लेते हैं कि शहीदों के सपनों के भारत, हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जमीन पर अंतिम सांस तक संघर्ष करेगा।

पदयात्रा मे पूर्व विधायक इन्दल रावत, प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ शहज़ाद आलम, ललन कुमार, विजय बहादुर, संजय शर्मा,अनामिका यादव, अब्दुल्ला शेर खां सहित सैंकड़ो की संख्या मे कांग्रेस जन शामिल रहे.

Related Articles

Back to top button