
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार 07.07.2026 से 12.07.2026 तक चेन्नई में आयोजित ‘सीनियर नेशनल डाइविंग चैम्पियनशिप-2026’ में पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल में कार्यरत सचिन त्रिपाठी ने भारतीय रेल टीम के तकनीकी अधिकारी एवं टीम सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके तकनीकी अनुभव एवं योगदान से भारतीय रेल ने डाइविंग में ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
सचिन डाइविंग के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय चैम्पियन रहें हैं। वर्तमान में वह लखनऊ मंडल के इंजीनियरिंग विभाग में मुख्य कार्याधी के पद पर कार्यरत हैं। मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ मण्डल प्रशासन खिलाड़ियों एवं तकनीकी अधिकारियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन से मण्डल के खिलाड़ी एवं तकनीकी अधिकारी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सचिन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मण्डल क्रीड़ाधिकारी धनन्जय मिश्रा, मण्डल क्रीड़ा सचिव उदित मिश्रा तथा अन्य पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएॅ दी।

